WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

अलीगंज पेयजल योजना की जलापूर्ति बाधित न हो,सभी विभाग समन्वय से करें कार्य : डीएम, रिपोर्ट बी के दीक्षित

*डीएम अरविन्द सिंह ने पेयजल परियोजनाओं में विद्युत कनेक्शन में हो रही देरी पर जताई कड़ी नाराजगी*

*जनहित सर्वोपरि, लंबित छह परियोजनाओं पर तत्काल विद्युत कनेक्शन देने के निर्देश*

*अलीगंज पेयजल योजना की जलापूर्ति बाधित न हो,सभी विभाग समन्वय से करें कार्य : डीएम*

Oplus_131072

एटा, 03 जुलाई। जिलाधिकारी अरविन्द सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में अलीगंज नगरीय क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति से जुड़ी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान अधिशासी अभियंता, उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) द्वारा अवगत कराया गया कि अमृत 2.0 कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पालिका परिषद, अलीगंज पेयजल योजना से संबंधित 12 नलकूप एवं भूमिगत जलाशय परियोजनाओं के विद्युत संयोजन हेतु आवश्यक धनराशि जनवरी-2025 में ही विद्युत विभाग को उपलब्ध करा दी गई थी। इसके उपरांत भी अभी तक छह परियोजनाओं पर विद्युत कनेक्शन उपलब्ध नहीं कराया गया है, जिससे जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो रही है तथा आमजन को पेयजल आपूर्ति में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
जल निगम द्वारा अवगत कराया गया कि इस संबंध में अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड, एटा को पूर्व में भी अनेक पत्र प्रेषित किए जा चुके हैं।विभिन्न पत्रों के माध्यम से लंबित विद्युत संयोजनों को शीघ्र उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है, किन्तु अपेक्षित कार्यवाही अभी तक पूर्ण नहीं हो सकी है।
इस पर जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल निगम की सभी लंबित परियोजनाओं पर युद्धस्तर पर कार्य करते हुए तत्काल विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए, ताकि अलीगंज नगर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति निर्बाध रूप से प्रारंभ हो सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत जनसुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन परियोजनाओं पर विद्युत संयोजन, ट्रांसफार्मर स्थापना अथवा अन्य तकनीकी औपचारिकताएं शेष हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करते हुए शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, जिससे अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत संचालित पेयजल परियोजनाएं पूर्ण क्षमता से संचालित होकर नागरिकों को नियमित एवं सुचारु पेयजल उपलब्ध करा सकें, बैठक के दौरान अधीक्षण अभियंता विद्युत,अधिशाषी अभियंता विद्युत सत्यनारायण,एई जल निगम लोकेश कुमार,जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष