WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

एटा में समाधान दिवस बना ‘आत्मदाह स्थल’: फरियाद अनसुनी* *महिला ने डीएम के सामने आग लगाने की कोशिश, रिपोर्ट वी के दीक्षित

 

 

*एटा में समाधान दिवस बना ‘आत्मदाह स्थल’: फरियाद अनसुनी*

 

*महिला ने डीएम के सामने आग लगाने की कोशिश*

 

*बड़ा सवाल यही है कि आखिर ऐसी नौबत आई ही क्यों ?*

 

एटा के *तहसील अलीगंज* में शनिवार को समाधान दिवस उस समय सवालों के घेरे में आ गया, जब एक पीड़ित महिला ने डीएम के सामने खुद को आग लगाने की कोशिश कर डाली। नगला मोहन *निवासी* ज्ञान देवी शाक्य, *थाना राजा का रामपुर क्षेत्र* की रहने वाली हैं, जो अपनी *जमीन पर अवैध कब्जे* की *शिकायत* लेकर *महीनों* से अधिकारियों के *चक्कर काट* रही थीं।

आरोप है कि *गांव के ही प्रधान* और *उसके परिजनों* ने *दबंगई* के *बल* पर जमीन *कब्जा ली*, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। हताश महिला ने आत्मदाह का कदम उठाया, जिसे मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने समय रहते रोक लिया।

वही यह घटना अलीगंज तहसील प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। जब समाधान दिवस में भी न्याय न मिले तो आमजन कहां जाए?

फिलहाल डीएम प्रेम रंजन सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं, राजस्व टीम को तुंरत पीड़िता के गांव भेजने एवं मामले के निस्तारण को निर्देश दिया है। लेकिन बड़ा सवाल यही है कि आखिर ऐसी नौबत आई ही क्यों।

Leave a Comment