सोमनाथ यात्रा का शुभारंभ: एटा से श्रद्धालुओं का दल रवाना, जिलाधिकारी ने दी शुभकामनाएं”रिपोर्ट अनिल सोलंकी

“सोमनाथ यात्रा का शुभारंभ: एटा से श्रद्धालुओं का दल रवाना, जिलाधिकारी ने दी शुभकामनाएं”

एटा,

भारतीय संस्कृति, आस्था एवं सनातन परंपरा के प्रतीक सोमनाथ मंदिर की पावन यात्रा का जनपद एटा से आज विधिवत शुभारंभ किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने 10 श्रद्धालुओं के दल को प्रतीकात्मक झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सोमनाथ धाम केवल धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक गौरव का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने यात्रियों से सुरक्षित, अनुशासित एवं सुव्यवस्थित यात्रा करने का आग्रह करते के दौरान परियोजना निदेशक डीआरडीए सुरेन्द्र कुमार गुप्त, जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के अधिकारीगण सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। प्रभारी अधिकारी परियोजना निदेशक सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रशासन द्वारा यात्रा के सफल एवं सुरक्षित संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

जनपद एटा से इस पावन यात्रा का शुभारंभ श्रद्धालुओं में उत्साह एवं श्रद्धा का संचार कर रहा है तथा यह पहल प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हो रही है।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆

Leave a Comment

भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल )कोर कमेटी द्वारा श्री मुकेश महाराज को सांस्कृतिक फोरम का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त करते हुए छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश , महाराष्ट्र में यूनियन का किया गया विस्तार, पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति!