एटा में रोडवेज बस परिचालक-सवारी में मारपीट, हाथी गेट के पास मामूली विवाद पर सड़क पर हुई घटना
एटा जिले के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत हाथी गेट के समीप रविवार शाम एक रोडवेज बस के परिचालक और एक सवारी के बीच मामूली बात पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच सड़क पर मारपीट और गाली-गलौज होने लगी।
यह घटना तब हुई जब एटा बस स्टैंड से मैनपुरी की ओर जा रही एक रोडवेज बस में कुरावली निवासी ब्रह्मदेव सवार थे। ब्रह्मदेव ने बताया कि बस में चढ़ने के बाद चालक ने उनके साथ अभद्रता की, जिसका उन्होंने विरोध किया।
ब्रह्मदेव के अनुसार, विरोध करने पर परिचालक ने उन्हें बस से उतार दिया और सड़क पर धक्का देते हुए उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट करने लगा।
मौके पर मौजूद लोगों और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप किया। उन्होंने दोनों को मुश्किल से अलग किया और स्थिति को शांत कराया









