WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

डीएम की अध्यक्षता में विकास कार्यों एवं सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक सम्पन्न

*रिपोर्ट राहुल गुप्ता BMF न्यूज नेटवर्क शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश*

*डीएम की अध्यक्षता में विकास कार्यों एवं सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक सम्पन्न*

*लंबित परियोजनाओं की प्रगति एवं विभागीय रैंकिंग में सुधार के दिए निर्देश*

शाहजहांपुर, 18 मई।जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विभिन्न विभागों की ग्रेडिंग एवं रैंकिंग के आधार पर विकास कार्यों, आईजीआरएस स्पेशल क्लोज, जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति तथा निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जिला युवा कल्याण अधिकारी के अनुपस्थित रहने तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी की प्रगति संतोषजनक न होने एवं बैठक में अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति बढ़ाने तथा विद्युत विभाग को पूर्ण सहयोग देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि अधिक से अधिक आवेदन कराकर एवं बैंकों से समन्वय स्थापित कर पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाया जाए, जिससे जनपद की रैंकिंग एवं ग्रेडिंग में सुधार हो सके।

जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि कोटेदारों के माध्यम से ऐसे परिवारों की फैमिली आईडी बनवाना सुनिश्चित करें, जिनके राशन कार्ड अभी तक नहीं बने हैं। साथ ही उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक अधिकारी आगामी 12 दिनों में कम से कम एक हजार फैमिली आईडी बनवाना सुनिश्चित करें।

बैठक में राज्य योजना, सेतु निर्माण, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, ओडीओपी टूलकिट वितरण, बागवानी, कृषि रक्षा रसायन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, बीज डीबीटी, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, सड़क निर्माण, एसबीएम फेस-2 व्यक्तिगत शौचालय, ऑपरेशन कायाकल्प, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, प्रोजेक्ट अलंकार तथा नई सड़कों के निर्माण सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं में अपेक्षित प्रगति लाकर रैंकिंग एवं ग्रेडिंग में सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि निर्माणाधीन परियोजनाओं की गुणवत्ता एवं समयसीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्यों में गुणवत्ता खराब पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जिन विभागों के माध्यम से परियोजनाओं का निर्माण कराया जा रहा है, संबंधित अधिकारी समय-समय पर स्थलीय निरीक्षण भी करते रहें। स्पोर्ट्स स्टेडियम में निर्माणाधीन स्विमिंग पूल एवं एथलेटिक ट्रैक के कार्य में विलंब पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, परियोजना निदेशक डीआरडीए अवधेश राम सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment