परिवार परामर्श केंद्र में बिछड़े दंपति का गंभीर प्रयास करके कराया गया पुनर्मिलन
एटा! आज रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर इलमारन जी के निर्देशन में परिवार विवाद समझौता केंद्र पर सामान्य पति पत्नी के विवाद , लेकिन तलाक की मानसिकता को पाले हुए दंपत्ति का प्रकरण आया । जिसकी पत्रावली प्रचलन में थी। दोनों पक्षों को सुना गया । दोनों ने ही विवाद की गंभीरता दिखाई और अपने अपने दुखों को बढ़ा चढ़ा कर बताया।
लेकिन गहन काउंसलिंग के तहत उन्हें ईमानदारी के साथ अपनी अपनी समस्याओं को बताने हेतु कहा गया। दोनों ही पक्ष अपने धर्म के अनुसार तलाक का नाजायज फायदा उठाना चाहते थे। गहन काउंसिल से पता चला कि उनकी कोई गंभीर समस्या नहीं है केवल उम्र के अनुसार दोनों में ही उग्रता है , सहन शक्ति की कमी है, परिपक्वता नहीं है।
दोनों को ही समझाया गया और तलाक के दुखदाई परिणामों से अवगत कराया तथा उनके व उनके बच्चों के उजड़ते भविष्य का आईना दिखाया गया तत्पश्चात दोनों को आधा घंटे का समय सुखद एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में बात करने के किए दिया गया।
दोनों ने गंभीरता पूर्वक विचार किया तथा समझौते हेतु अपनी सहमति दी। तदनुसार दोनों को पिछली गलतियों की पुनरावृति न करने, पुरानी दुखदाई बातों को भुलाकर समझौता हेतु तैयार किया गया और सहमति के आधार पर समझौता कराया गया जिसे उन्होंने व परिवार वालों ने सहर्ष स्वीकार किया तथा अपने टूटते रिश्तों को बचाने के लिए समस्त काउंसलिंग टीम का आभार व्यक्त किया।
काउंसलिंग एवं प्रकरण निस्तारण में काउंसलर दुष्यंत यादव, प्रभारी निरीक्षक श्रीमती ब्रह्मवती, उप निरीक्षक सुनीता बाई, म० कांस्टेबल पूजा का सराहनीय योगदान रहा।
प्रकरण के वादी -प्रतिवादी निम्न प्रकार रहे –
वादी – नाजरीन पत्नी ईजाद खान,निवासी ग्राम सूरतपुरमाफी,थाना मिरहची,जिला एटा।
प्रतिवादी – ईजादखान, पुत्र श्री अलाउद्दीन खान,ग्राम सूरतपुरमाफी, थाना मिरहची,जिला एटा









