WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

कोतवाली नगर साइबर क्राइम टीम द्वारा 17,350 रुपए की धनराशि पीड़ित के खाते में कराई गई वापस, रिपोर्ट पवन यादव

कोतवाली नगर साइबर क्राइम टीम द्वारा 17,350 रुपए की धनराशि पीड़ित के खाते में कराई गई वापस

————————————-

एटा! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर स्वेताभ पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) योगेन्द्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में साइबर अपराध की रोकथाम व फ्रॉड की गयी धनराशि को पीड़ितों के खाते में वापस कराये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी साइबर नीतीश गर्ग के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा आवेदक को झांसे में लेकर ठगी गयी धनराशि के संबंध में प्राप्त शिकायत पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए पीड़ित की कुल 17,350 रूपए की धनराशि होल्ड करायी गयी तथा पीड़ित के खाते में कुल 17,350 रुपए की धनराशि वापस करायी गयी है। पीड़ित द्वारा थाना कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह एवं पुलिस इंस्पेक्टर क्राइम अजब सिंह गुर्जर सहित साइबर हेल्प डैस्क टीम व एटा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया है।

Leave a Comment