रिपोर्ट राहुल गुप्ता BMF न्यूज नेटवर्क शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश ।
शाहजहांपुर मे मेधावी छात्रों का माननीय विधायक श्री अरविन्द सिंह द्वारा किया गया सम्मानित।
शाहजहांपुर।
विकास भवन सभागार में मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री अरविन्द सिंह माननीय विद्यायक ददरौल, शाहजहाँपुर उपस्थित रहे व अन्य गणमान्य के रूप में श्री डी0पी0एस0 राठौर अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक लि0 शाहजहाँपुर। व प्रतिनिधि श्री जे0पी0एस0 राठौर मा0 मंत्री सहकारिता उ0प्र0 शासन, श्री के0सी0 मिश्रा अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी शाहजहाँपुर, श्रीमती शिल्पी गुप्ता महानगर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी शाहजहाँपुर, श्री उत्कर्ष द्विवेदी मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी जिलाधिकारी शाहजहाँपुर, श्री अवधेश राम परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण शाहजहाँपुर, श्री ऋषिपाल सिंह जिला विकास अधिकारी शाहजहाँपुर, श्री हरिवंश कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक, शाहजहाँपुर उपस्थिति रहे। इस दौरान उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा-2026 में जिला स्तर पर हाईस्कूल के 10 एवं इण्टरमीडिएट के 10 टॉप-10 छात्र/छात्राओं को 21000 रू0 की धनराशि उनके बैंक खातों में कोषागार के माध्यम से ट्रान्सफर किये गये तथा उन्हे मेडल, प्रशस्ति पत्र व ’’वर्ल्ड पावर मेड इजी’’ किताब देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर छात्र/छात्राओं के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम के अंत में संयोजक श्री हरिवंश कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि मेधा का सम्मान जहां एक ओर विद्यार्थियों को अतिरिक्त ऊर्जा प्रदान करता है, वहीं उनके संकल्प को और दृढ़ करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के अंत में जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय द्वारा कार्यक्रम









