WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

1.42 करोड़ से होगा आगरा के प्राचीन राजेश्वर महादेव मंदिर का कायाकल्प, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*1.42 करोड़ से होगा आगरा के प्राचीन राजेश्वर महादेव मंदिर का कायाकल्प*

 

*- भव्य प्रवेश द्वार और आधुनिक स्टोन क्लैडिंग से बढ़ेगी मंदिर की शोभा*

 

*- श्रद्धालुओं को मिलेंगी बेंच, शुद्ध पेयजल और बेहतर ड्रेनेज जैसी सुविधाएं*

 

*आगरा, 07 मई।* उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को सहेजने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए अब ताजनगरी आगरा के आस्था के प्रमुख केंद्र, प्राचीन ‘श्री राजेश्वर महादेव मंदिर’ के पर्यटन विकास और सौंदर्यीकरण का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप इस पूरी परियोजना पर 1.42 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे मंदिर परिसर को एक नया, भव्य और सुविधायुक्त स्वरूप प्राप्त होगा।

 

*1.42 करोड़ की लागत से होगा मंदिर का कायाकल्प*

इस 1.42 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी योजना के तहत मंदिर में कई स्तरों पर काम किया जाएगा। योजना के अंतर्गत मुख्य मार्ग पर एक भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण होगा। मन्दिर परिसर में आकर्षक फ्लोरिंग और स्टोन क्लैडिंग का काम किया जाएगा। इसके अलावा, मुख्य भवन के द्वितीय तल पर फ्लोरिंग, कूड़े के निस्तारण के लिए डस्टबिन, परिसर में जल निकासी के लिए नाली का निर्माण, सोलर लाइट और बागवानी जैसे कार्य प्रमुखता से कराए जाएंगे।

 

*श्रद्धालुओं की सुविधा और सौंदर्यीकरण पर जोर*

आगरा का राजेश्वर महादेव मंदिर शहर के चार प्रमुख शिवालयों में से एक माना जाता है। यहां सावन के पवित्र महीने और महाशिवरात्रि पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ते हैं। योगी सरकार का उद्देश्य भक्तों की अटूट आस्था का सम्मान करते हुए उन्हें बेहतरीन सुविधाएं देना है। इसीलिए मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं के बैठने के लिए बेंच, दिशा-निर्देश के लिए साइनेज, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, विश्राम स्थल और बेहतर प्रकाश व्यवस्था की जा रही है, ताकि दर्शनार्थियों को कोई परेशानी न हो।

 

*धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश*

उत्तर प्रदेश को धार्मिक पर्यटन का हब बनाने के लिए सरकार छोटे-बड़े सभी ऐतिहासिक स्थलों का संरक्षण कर रही है। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पर्यटन को नई दिशा देने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। जनपद आगरा स्थित राजेश्वर महादेव मंदिर का पर्यटन विकास इसी सोच का हिस्सा है। यह परियोजना न केवल श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगी, बल्कि क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को भी नई मजबूती देगी।

 

उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर और आसपास पर्यटक सुविधाओं के विकास, सौंदर्यीकरण, बेहतर मार्ग व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से यहां आने वाले श्रद्धालुओं को अधिक सुगम और सकारात्मक अनुभव मिलेगा। राजेश्वर महादेव मंदिर लंबे समय से आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है और अब इसे पर्यटन की दृष्टि से भी आकर्षक स्वरूप दिया जा रहा है।

 

जयवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य धार्मिक स्थलों को केवल आस्था तक सीमित न रखकर उन्हें स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार से भी जोड़ना है। इस प्रकार की परियोजनाओं से स्थानीय व्यापार, हस्तशिल्प, छोटे व्यवसाय और युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। आने वाले समय में राजेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित होगा, जिससे आगरा की पर्यटन पहचान को भी नया विस्तार मिलेगा।

Leave a Comment