WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

सी.एफ.एंड्रूज स्कूल में धूम धाम से मनाया गया मदर्स-डे, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*सी.एफ.एंड्रूज स्कूल में धूम धाम से मनाया गया मदर्स-डे*

 

आगरा।मातृ शक्ति को समर्पित भावनात्मक और उल्लासपूर्ण वातावरण में सी.एफ. एन्ड्रूज स्कूल बल्केश्वर के डाॅ0 राम कन्वेशन सेन्टर में मातृत्व के सम्मान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कवयित्री डॉ रूचि चतुर्वेदी, विशिष्ट अतिथि अरुणा शर्मा, सीएमडी डॉ गिरधर शर्मा, एमडी ओशिन शर्मा, शिवांजल शर्मा, गुंजन पुंडीर ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा उनके समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया ।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं जैसे- फैशन शो, ड्यूट डान्स, नो फायर कुकिंग, म्यूजिकल चेयर आदि रहीं। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया जिसमें एलकेजी और यूकेजी के नन्हे – मुन्ने बच्चों ने अपनी माताओं के साथ मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी । सुमधुर गायन प्रस्तुति के द्वारा पूरे सभागार का वातावरण भावपूर्ण हो गया। इसी क्रम में कक्षा 5 की छात्रा गौरी अग्रवाल ने कविता के माध्यम से सभी दर्शकों का मन मोह लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में 50 से अधिक माताओं-बच्चों की विजेता जोड़ियों को विद्यालय की ओर से पुरस्कार प्रदान किये गए।फैशन शो प्रतियोगिता की विभिन्न श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार अन्वित- प्रिया अग्रवाल, अरण्य -भावना जैन और दर्शित-पूजा खंडेलवाल को दिया गया। इसी क्रम में नो फायर कुकिंग में प्रथम पुरस्कार विराट-सोनम वर्मा, द्वितीय भव्या-श्वेता मित्तल, तृतीय पुरस्कार संयुक्त रूप से आदिजय – प्रीती जादौन, शिवांग-आंचल त्रिवेदी को दिया गया। ड्यूट डान्स में प्रथम पुरस्कार आरणा-पूजा अग्रवाल, द्वितीय पुरस्कार भुवन्या-पूजा शर्मा व तृतीय पुरस्कार मिशिका-दुर्गेश यादव को दिया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि देश की प्रसिद्ध कवयित्री डॉ रूचि चतुर्वेदी ने अपने वक्तव्य में स्वरचित गीत के माध्यम से बच्चों की परवरिश में एक माँ के अहम योगदान को रेखांकित किया। सीएमडी डाॅ. गिरधर शर्मा ने नारी सशक्तिकरण, नारी शिक्षा पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा हो या सम्मान,दोनों ही नारी के अधिकार। एम.डी.ओशिन शर्मा ने माँ के निस्वार्थ प्रेम, त्याग और समर्पण को याद करते हुए स्वयं के द्वारा रचित कविता के माध्यम से उपस्थित सभी माताओं के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम का संचालन पूरे उत्साह के साथ विद्यालय के ही ऊर्जावान छात्र – छात्राओं भुवि, दक्षता, हिमांशु, परिधि,पूर्वी, एंजलीना के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या रुचि तनवर, उप प्राचार्या शिल्पा भाटिया, मुनेश अग्रवाल, दिव्या कौर, बलप्रीत कौर, चारु तलवार, बबली, ज्योति मोटवानी, कायरा, प्रियंका, शिल्पा, जीतेन्द्र, मंथन, किरन, ख़ुशी, वंदना, प्रदीप आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Comment