WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की कार्यकारिणी परिचय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार एवं समसामयिक विषयों पर हुई चर्चा, रिपोर्ट गौरव चौबे

राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की कार्यकारिणी परिचय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार एवं समसामयिक विषयों पर हुई चर्चा

औरैया, 11 जुलाई। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की कार्यकारिणी परिचय बैठक शनिवार को रॉयल्स गार्डन, मंडी समिति गेट के सामने वरिष्ठ पदाधिकारी एवं संरक्षक राजेश शुक्ला की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ जिला अध्यक्ष विमल पांडेय ने किया।

बैठक में संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा नव नियुक्त पदाधिकारियों का परिचय कराया गया। वक्ताओं ने संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक के दौरान बिहार में भरत तिवारी की बिहार पुलिस द्वारा की गई हत्या के प्रकरण पर चर्चा करते हुए निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई। साथ ही दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई गई। इसके अतिरिक्त भगवान हनुमान जी से संबंधित कथित विवादित टिप्पणी/प्रस्तुति के विषय पर भी चर्चा हुई, जिस पर उपस्थित पदाधिकारियों ने अपनी आपत्ति व्यक्त करते हुए धार्मिक आस्थाओं के सम्मान की आवश्यकता पर बल दिया।

बैठक में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के विशेष आमंत्रित सदस्य श्रवण कुमार अवस्थी, राजू कुशवाहा (प्रधान), नीरज पोरवाल, किसान मोर्चा के अरविंद त्रिवेदी, युवा मोर्चा के राजा दुबे, अनुसूचित मोर्चा के परशुराम दोहरे, हरिओम प्रजापति, महिला मोर्चा की मंजुली मिश्रा, राधा देवी, राजकुमारी, प्रीति त्रिपाठी, ममता देवी, शांति देवी, ईशा देवी, अनामिका, कांती भदोरिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष गरुड़ सेना, दिव्या, रूबी, जिला उपाध्यक्ष गोपाल अवस्थी, दिबियापुर प्रभारी विशाल पांडेय, महामंत्री आरती नंदन तिवारी एवं योगेश तिवारी, पूर्व प्रधान जटापुर सत्यनारायण दीक्षित, बृजेश कुमार पांडेय, रामजी, रोहित त्रिपाठी, संजू कुशवाहा, रामवीर, रामदीन, सियाराम बाथम तथा जिला प्रवक्ता एडवोकेट अजय अंजुल चौबे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने के संकल्प के साथ हुआ। पूरे कार्यक्रम का वातावरण सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण रहा।

Leave a Comment