WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

नाबार्ड के स्थापना दिवस पर किया गया वित्तीय कार्यशाला का आयोजन , रिपोर्ट पवन यादव

नाबार्ड के स्थापना दिवस पर किया गया वित्तीय कार्यशाला का आयोजन

————————————

अवागढ़ ( एटा ) राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड के स्थापना दिवस के उपलक्ष में आज शनिवार को विकास खंड अवागढ़ के गांव शहनौआ में वित्तीय साक्षरता कार्यशाला का आयोजन किया गया ! कार्यक्रम में जिला विकास प्रबंधक पवन कुमार ने किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड लघु उद्योग के लिए ऋण पशु पालन के लिए नाबार्ड द्वारा चलाई जा रही योजनाएं आदि के बारे में जानकारी प्रधान की । आईसीटी के पदाधिकारी अच्युतम केशवम ने बताया कि आईसीटी में लघु उद्योग और स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण निशुल्क कराए जाते हैं, 18 से 50 वर्ष के व्यक्ति प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं । प्रशिक्षित प्राप्त करने के बाद में वह अपना स्वयं का रोजगार कर सकते हैं। आरोह फाउंडेशन के सहायक वित्तीय सलाहकार नागेंद्र सिंह यादव ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना ,प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना ,जनधन खाता ,अटल पेंशन योजना की जानकारी प्रदान कर उन्होंने साइबर फ्रॉड पर भी प्रकाश डाला ! उन्होंने कहा कि बैंक कभी भी अपने ग्राहक को फोन करके उसकी व्यक्तिगत जानकारी नहीं मागता है , अगर इस तरीके के कॉल आए तो उन्हें नजर अंदाज करें , यह साइबर अपराधियों की चाल हो सकती है ! इस अवसर पर मनोज कुमार कश्यप, मोहम्मद नईम, अंसारी, सचिन एवं ग्रामीण और युवा उपस्थित रहे।

Leave a Comment