*ब्रेकिंग न्यूज़*
आज अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा योगेंद्र सिंह द्वारा कावड़ यात्रा को साकुशल संपन्न कराए जाने हेतु थाना सकरौली क्षेत्र के अंतर्गत स्थित कावड़ रूट का भ्रमण/ निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा द्वारा आने- जाने वाले मार्गो बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, तथा कावड़ यात्राओं की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन हेतु पुलिस सहायता केंद्र, निशुल्क स्वास्थ्य केंद्र आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। एवं संबंधित को निर्देशित किया गया की श्रद्धालुयों को सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती यातायात व्यवस्था का प्रभावी संचालन सतत पेट्रोलिंग तथा संदिग्ध व्यक्तियों/ गतिविधियों पर विशेष निगरानी सुनिश्चित की जाए।








