WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

राजा का रामपुर क्षेत्र के गांव नगला धाता में भव्य श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

*राजा का रामपुर क्षेत्र के गांव नगला धाता में भव्य श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब*

 

*जनपद एटा, 1 मई 2026*

 

जनपद *एटा* के *थाना राजा का रामपुर क्षेत्र* अंतर्गत *ग्राम नगला धाता* में *शुक्रवार* से सात दिवसीय *श्रीमद्भागवत कथा* का *शुभारंभ* श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। कथा के *प्रथम दिवस* भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने भाग लिया। कलश यात्रा पूरे गांव में भ्रमण करते हुए प्रमुख मंदिरों पर परिक्रमा कर पुनः कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई।

वही *श्रीमद्भागवत कथा* का शुभारंभ *कथा व्यास श्री* अंजनी नन्दन उपाध्याय (ब्रह्मदेव पीठ, हन्नु खेड़ा) द्वारा किया गया। *यह सात दिवसीय* धार्मिक आयोजन पुनीत पांडेय महाराज जी *(पीठाधीश्वर, ब्रह्मदेव पीठ हन्नु खेड़ा, जनपद मैनपुरी)* के मार्गदर्शन में आयोजित हो रहा है।

इस अवसर पर कथा के परीक्षत लाल सिंह चौहान व उनकी पत्नी शकुंतला देवी, शिव मंदिर के पुजारी रनवीर सिंह चौहान, यज्ञपति श्याम सिंह चौहान व उनकी पत्नी शशि चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गांव के राजकुमार तोमर, सत्यपाल तोमर, देशराज चौहान, देवराज चौहान, रामू चौहान सहित सैकड़ों ग्रामीण श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना हुआ है और आगामी दिनों में कथा श्रवण के लिए श्रद्धालुओं की और अधिक भीड़ उमड़ने की संभावना है।

Leave a Comment