WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आखिरी गेंद पर हारी भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम, पहले मैच में श्रीलंका ने 4 विकेट से दर्ज की रोमांचक जीत, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

आखिरी गेंद पर हारी भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम, पहले मैच में श्रीलंका ने 4 विकेट से दर्ज की रोमांचक जीत

 

होराना (श्रीलंका), 1 मई। रेडिएंट कप अंतरराष्ट्रीय पैरा क्रिकेट सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम को आखिरी गेंद पर रोमांचक हार का सामना करना पड़ा। डिसेबिलिटी क्रिकेट श्रीलंका द्वारा आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का उद्घाटन मैच शुक्रवार को होराना स्थित आरोन स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला गया, जहां मेजबान श्रीलंका ने भारत को 4 विकेट से हरा दिया।

 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। श्रीलंका के अनुशासित गेंदबाजी आक्रमण ने भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर रन बनाने का मौका नहीं दिया। भारतीय कप्तान सैयद शाह अजीज ने संघर्षपूर्ण 51 रन 43 गेंद के अलावा सचिन शिवा ने 19 रन और मोहसिन शेख ने 9 रन का योगदान दिया। पूरी टीम 120 सैंपल आउट हो गई श्रीलंका की ओर से उदारा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि धनुष्का और इसरु ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने संयमित शुरुआत की और धीरे-धीरे मैच पर पकड़ मजबूत की। हालांकि अंतिम ओवरों में भारतीय टीम ने जोरदार वापसी की। उपकप्तान चिराग गांधी और अनुभवी खिलाड़ी कैलाश प्रसाद की कसी हुई गेंदबाजी ने मुकाबले को बेहद रोमांचक बना दिया और मैच अंतिम गेंद तक पहुंच गया।

 

श्रीलंका की ओर से गायान ने शानदार 51 रन की पारी खेली, जबकि धनुष्का ने 17 और सन्नी ने 18 रन का योगदान दिया। भारत की ओर से कैलाश प्रसाद, सैयद शाह अजीज, चिराग गांधी और साजिद तंबोली राजेश जद्दू ने 1-1 विकेट हासिल किया।

 

श्रीलंका ने अंतिम गेंद पर लक्ष्य 121 हासिल कर 4 विकेट से जीत दर्ज की और श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली। श्रीलंका के उदारा को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

 

रेडिएंट अंतरराष्ट्रीय पैरा क्रिकेट सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को इसी मैदान पर खेला जाएगा, जहां भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम वापसी के इरादे से उतरेगी।

Leave a Comment