सामाजिक चेतनामंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण दीक्षित का आगरा एवं झांसी मंडल के तीन दिवसीय दौरे का कार्यक्रम। —**
*************************** एटा 14 जून भगवान परशुराम सेवा संस्थान द्वारा संचालित सामाजिक संगठन सामाजिक चेतनामंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण दीक्षित 15 जून से आगरा एवं झांसी मंडल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे, कार्यक्रम निम्न प्रकार है। 1 – एटा अपने निजनिवास से निजी कार से 15 जून को सुबह फिरोजाबाद के लिए बाया शिकोहाबाद प्रस्थान सुबह 8 बजे। 2 – प्रातः 11 बजे जनपद फिरोजाबाद के प्रशासनिक अधिकारियों से भेट कर संगठन के कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान। एवं दोपहर 2 बजे आगरा के लिए प्रस्थान।
3 – आगरा पहुंच कर साय 4 बजे कैलाश मंदिर मोड़ सिकंदरा आगरा शहर स्थित मंडलीय कैम्प कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष डॉक्टर मुकेश शर्मा की अध्यक्षता ने अयोजित मंडलीय बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता एवं प्रेस वार्ता 4- आगरा से झांसी सर्किट हाउस के लिए प्रस्थान सायं 6 बजे एवं रात्रि विश्राम सर्किट हाउस झांसी पर
5 – प्रातः 8 बजे दतिया के लिए प्रस्थान जहां मां बगुलामुखी एवं धूमा देवी के दर्शन। 6 – प्रातः 10 बजे ओरछा के लिए प्रस्थान जहां राजा रामजी के दर्शन।
7- सायं 4 बजे सर्किट हाउस झांसी पर श्री माधवेंद्र दुबे जी मंडल अध्यक्ष झांसी की अध्यक्षता में आयोजित मंडलीय बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता एवं भाजपा की केंद्र सरकार के12 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रेस वार्ता एवं रात्रि विश्राम सर्किट हाउस पर
8 – सुबह 10 बजे प्रशासनिक अधिकारियों से भेट कर कार्यकर्ताओं की समस्याओं का निदान। तत् पश्चात साय 5बजे एटा के लिए प्रस्थान
इस दौरे के समय संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेंद्र mareiya प्रभारी मध्य प्रदेश, राजस्थान छत्तीसगढ़ एवं प्रयागराज तथा कानपुर जोन, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव कुंवर अमितराज दीक्षित,राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय क्षत्रिय विचार एवं विकास मंच ठाकुर अमर सिंह जादों, राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय अल्प संख्यक कल्याण मंच डॉक्टर शहाब अहमद, राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय बाल्मीक समाज उत्थान संगठन श्री मुन्नालाल kasoliya,प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश भारतीय क्षत्रिय विचार एवं विकास मंच ठाकुर रामनिवास सिंह चौहान,प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी झांसी मंडल श्री नीरज बाजपेई आदि पदाधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण दीक्षित के साथ रहेंगे









