WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विकास खण्ड अवागढ़ के ग्राम गनेशपुर में आयोजित हुई रात्रि चौपाल, रिपोर्ट विनय यादव

*#एटा…*

*सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विकास खण्ड अवागढ़ के ग्राम गनेशपुर में आयोजित हुई रात्रि चौपाल*

 

*जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर निस्तारण के निर्देश*

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक जलेसर संजीव कुमार दिवाकर ने की।

रात्रि चौपाल में खंड विकास अधिकारी अवागढ़ पी.एस. आनंद ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, स्वरोजगार एवं आजीविका संबंधी योजनाओं सहित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनहितकारी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों से योजनाओं का लाभ प्राप्त करने का आह्वान किया।

 

रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणों द्वारा पेयजल, सड़क, विद्युत, राजस्व, पेंशन, राशन कार्ड, आवास एवं अन्य विकास कार्यों से संबंधित समस्याएं एवं सुझाव प्रस्तुत किए गए।

उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों द्वारा समस्याओं का संज्ञान लेते हुए उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण का आश्वासन दिया गया।

विधायक जलेसर संजीव दिवाकर ने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्षों की विकास यात्रा का मुख्य उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है।

Leave a Comment