प्राथमिक शिक्षक संघ ने भाजपा जिलाध्यक्ष से मुलाकात कर शिला पट्टिका तोड़ने वाले दोषियों के खिलाफ की कड़ी कार्रवाई की मांग
——————————–
एटा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ:के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता से मुलाकात की। संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें एक ज्ञापन सौंपकर ब्लॉक संसाधन केंद्र, मिरहची (मारहरा) में लगी शिला पट्टिका को असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़े जाने के मामले में त्वरित और कड़ी कार्रवाई कराने की मांग की।
शिक्षक संघ द्वारा जिलाधिकारी को लिखे गए पत्र के आधार पर अवगत कराया गया कि दिनांक 8 अप्रैल 2026 को मिरहची में शिक्षकों के सेवानिवृत्त कार्यक्रम के अवसर पर एक शिला पट्टिका का अनावरण किया गया था। इस शिला पट्टिका पर माननीय MLC मानवेंद्र सिंह जी, स्थानीय MLA (मारहरा) वीरेंद्र सिंह लोधी जी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता जी और ब्लॉक प्रमुख रवि वर्मा जी सहित कई गणमान्य जनप्रतिनिधियों के नाम अंकित थे।
जनप्रतिनिधियों के नाम वाली शिला पट्टिका का अपमान करने वाले अज्ञात उपद्रवियों की पहचान कर उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए।
इस दौरान उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री नेम सिंह वर्मा,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह तोमर, जिला संयुक्त मंत्री धर्मेन्द्र उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष सतेन्द्र सिंह, जिला संगठन मंत्री नागेन्द्र राजपूत, जिला प्रचार मंत्री धर्मदेव जी, ब्लाक संयोजक शीतलपुर विनय चौहान, ब्लाक मंत्री मारहरा हाकिम सिंह, ब्लाक संयुक्त मंत्री मारहरा क्षेत्रपाल सिंह, ब्लाक उपाध्यक्ष मारहरा मानिकचंद्र जी, ब्लाक संगठन मंत्री मारहरा शैलेन्द्र सिकरवार,सौरभ भारद्वाज,संघर्ष समिति मारहरा के अध्यक्ष राहुल चौहान,संघर्ष समिति मारहरा के मंत्री विपिन राजपूत सहित संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी और शिक्षक उपस्थित रहे।









