WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

संदिग्ध परिस्थितियों में आदिवासी युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

संदिग्ध परिस्थितियों में आदिवासी युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट सत्यदेव पांडे बीएमएफ ब्यूरो चीफ सोनभद्र

 

चोपन/सोनभद्र। थाना जुगैल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुडारी के खजुरहिया टोला में एक आदिवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर शव सड़क किनारे फेंक दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महेंद्र कोल की झोपड़ी के पास सड़क के उत्तरी किनारे पटरी के पास 26 वर्षीय बल्लू कोल पुत्र पिआरे कोल का शव मिला। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को मौके पर फेंका गया है। घटना रात लगभग 12 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पीआरबी 112 की टीम, थाना प्रभारी शिव प्रताप वर्मा तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों से पूछताछ में फिलहाल किसी प्रकार की आपसी रंजिश सामने नहीं आई है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया गया है। मौके पर झोपड़ी के पास खून के निशान भी मिले हैं। झोपड़ी में रहने वाले उसी बिरादरी के लोग घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे आशंका है कि कुल्हाड़ी या किसी धारदार हथियार से हमला किया गया है।

Ronda Faulk
Author: Ronda Faulk

Leave a Comment