WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

एडीसीओ अवधेशसिंह ने नौडीहा बीपैक्स का किया निरीक्षण

*एडीसीओ अवधेशसिंह ने नौडीहा बीपैक्स का किया निरीक्षण*

 

*समिति के पुराने अभिलेख अनुपलब्ध मिलने पर आँकिक को लगाई फटकार*

 

रिपोर्ट सत्यदेव पांडे बीएमएफ ब्यूरो चीफ सोनभद्र

 

नगवाँ/‌ सोनभद्र/स्थानीय विकासखंड अंतर्गत नौडीहा बीपैक्स का निरीक्षण बुधवार को एडीसीओ सदर अवधेशसिंह द्वारा किया गया।

 

निरीक्षण मे उपस्थित आंकिक संदीप सिंह ने बताया कि सचिव वकालत हुसैन के पास दो बीपैक्स का कार्यभार है तथा वे रामपुर स्थित अन्य समिति मे गेहू क्रय केंद्र प्रभारी के रूप मे मौजूद है।

 

निरीक्षण के समय बीपैक्स मे धान भरा पाया गया।आँकिक ने बताया कि आज मिलर से बात हुई है तथा वे डिलीवरी हेतु ट्रक भेज रहे है।

 

समिति की खाली जमीन का कतिपय ग्रामीणो द्वारा गेहू रखने व साफ करने मे उपयोग करने पर एडीसीओ ने नाराजगी जताई।मौके पर गेहू के अवशेष व कूड़ा पाया गया।एडीसीओ ने आँकिक को चेतावनी दी कि यह अतिक्रमण बगैर आँकिक की सहमति

के मुमकिन नही है।

 

एडीसीओ ने आँकिक को आगाह किया कि ऐसे लोगो को समिति की जमीन का उपयोग करने की अनुमति न दें।यदि जरूरी हुआ तो ऐसे लोगो के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायें।

 

समिति मे वसूली की स्थिति खराब पाई गई।कुल अठारह लाख के सापेक्ष केवल 6 लाख वसूली पाई गई।एक लाख से बड़े 8 बकायेदारो मे से सिर्फ एक लढ़ी/हलखोरी से वसूली हुई है।एडीसीओ ने कैशबुक,सप्लीमेट्री, ऋणमोचन अभिलेख व बाउचर फाइल खंगाले।

 

कृषको की शिकायतो और समस्याओ के निस्तारण के लिये एडीसीओ समिति से संबंधित गाँवो देवधर और बरवारी पहुंचे और किसानो की शिकायतो का जायजा लिया।

 

समिति के पुराने अभिलेख अनुपलब्ध मिलने पर आँकिक को जम कर फटकार लगाई और समस्त अभिलेख एक सप्ताह मे उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान बीपैक्स के अध्यक्ष बद्री ,आँकिक संदीप सिंह ,जीऊत तथा स्थानीय कृषक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष