WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

कौशांबी में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूली बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत चालक फरार

*कौशांबी में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूली बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत चालक फरार*

 

 

 

*कौशांबी जनपद* के थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गरौली चौकी अंतर्गत सोनवारा गांव के पास तेज रफ्तार स्कूली बस ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक और खलासी वाहन छोड़कर फरार हो गए मिली जानकारी के अनुसार, जहांगीर का पुरवा निवासी पिंटू (40) पुत्र रामचंद्र सुबह अपने घर से बाइक से काम पर जा रहा था। जैसे ही वह सोनवारा गांव के पास पहुंचा, सामने से आ रही तेज रफ्तार बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक दूर जा गिरा और मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई घटना के बाद बस कुछ दूरी पर रुक गई, लेकिन चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। राहत की बात यह रही कि उस समय बस में कोई स्कूली बच्चे सवार नहीं थे, क्योंकि बस बच्चों को लेने जा रही थी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे पत्नी सुनीता देवी दो बेटियां करिश्मा रेशमा और एक बेटा राज को छोड़ गया है। यह घटना क्षेत्र में शोक का माहौल पैदा कर गई है।

Leave a Comment