WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

हुकुलगंज में कुएं पर कब्जे को लेकर बवाल, 112 पर सूचना

मनोज कुमार विश्वकर्मा की खास रिपोर्ट।

 

हुकुलगंज में कुएं पर कब्जे को लेकर बवाल, 112 पर सूचना।

 

वाराणसी।

लालपुर थाना क्षेत्र के हुकुलगंज में एक कुएं को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि यह सरकारी कुआं है, जिस पर कुछ लोग कागज होने का दावा कर बाउंड्री करवा रहे हैं।वही क्षेत्रीय लोगों ने कब्जे का विरोध करते हुए तुरंत 112 नंबर पर सूचना दी। लोगों का कहना है कि इस कुएं पर पहले से ही सरकार की ओर से टिन शेड लगाया गया है, इसके बावजूद कब्जे की कोशिश की जा रही है।वहीं दूसरी ओर, बाउंड्री करा रहे लोगों का कहना है कि उनके पास जमीन से जुड़े वैध कागजात मौजूद हैं।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और शांति व्यवस्था कायम है।

मामले की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि जमीन सरकारी है या निजी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौके पर थाने से पहुचे पुलिस कर्मी सभी को थाने लेकर पहुची।

Leave a Comment