WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवाओं हेतु “ओ” लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित, रिपोर्ट डॉ अभिषेक तोमर

*पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवाओं हेतु “ओ” लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

Oplus_131072

 

*एटा 23 जून 2026(सू0वि0)।* जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी यश कुमार वर्मा ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश शासन, पिछड़ा वर्ग कल्याण अनुभाग-2 द्वारा पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए संचालित “ओ” लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना को वित्तीय वर्ष 2018-19 से ऑनलाइन कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत आवेदन हेतु निम्नलिखित पात्रता शर्तें निर्धारित की गई हैं—

आवेदक के अभिभावकों की वार्षिक आय अधिकतम 1,00,000 रुपये (ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में समान रूप से) होनी चाहिए, कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु न्यूनतम शैक्षिक योग्यता (10+2) इंटरमीडिएट निर्धारित है, अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, अभ्यर्थी बेरोजगार हो तथा किसी शिक्षण संस्था से छात्रवृत्ति प्राप्त न कर रहा हो, आवेदक का जनपद एटा का मूल निवासी होना अनिवार्य है।

इच्छुक अभ्यर्थी “ओ” लेवल/सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उ०प्र० की वेबसाइट obecomputertraining.upsdc.gov.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से जनसुविधा केन्द्र, साइबर कैफे अथवा निजी इंटरनेट केन्द्र से स्वयं ऑनलाइन आवेदन 10 जुलाई 2026 तक कर सकते हैं। अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

ऑनलाइन आवेदन के उपरांत अभ्यर्थी आवेदन पत्र का प्रिंट आउट प्राप्त कर सभी आवश्यक अभिलेखों (आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं शैक्षिक प्रमाण पत्र आदि) संलग्न करते हुए उसकी हार्ड कॉपी कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला पंचायत परिसर, एटा में दिनांक 10 जुलाई 2026 सायं 05 बजे तक अनिवार्य रूप से जमा करें। योजना से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश एवं समय-सारिणी वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पूर्व उनका भली-भांति अध्ययन अवश्य कर लें।

 

जिला सूचना कार्यालय, एटा

Leave a Comment