*अंतर्राष्ट्री योग दिवस पर “नई सुबह एक उम्मीद” ने चलाया दो दिवसीय योग एवं सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण शिविर*।
*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर सामाजिक संस्था नई सुबह एक उम्मीद द्वारा नगवा वार्ड स्थित रविदास मंदिर परिसर में दो दिवसीय “योग एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर” का सफल आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त बनाकर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करना था।*
*प्रशिक्षण के दौरान योग प्रशिक्षक विजय कुमार सिंह द्वारा प्रतिभागी बालिकाओं को *सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति एवं प्राणायाम जैसे महत्वपूर्ण योगासनों का सैद्धांतिक व प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा हेतु सेल्फ डिफेंस की आधुनिक तकनीकें भी सिखाई गईं।*
*कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगवा वार्ड पार्षद श्रीमती माधुरी सिंह तथा पूर्व पार्षद श्री रविंद्र सिंह जी ने उपस्थित होकर बेटियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में पूर्व सभासद श्री रविंद्र सिंह जी द्वारा अपने कर-कमलों से सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र वितरित कर उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद प्रदान किया गया।”*
*इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष ममता ने कहा, _”हमारा लक्ष्य हर वार्ड की बेटी तक पहुंचना है। जब तक बेटियां शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त नहीं होंगी, तब तक वे स्वयं की सुरक्षा भी सुनिश्चित नहीं कर पाएंगी। योग उन्हें स्वस्थ रखेगा और सेल्फ डिफेंस उन्हें निडर बनाएगा। नई सुबह एक उम्मीद का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।”*_
*कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के विजय कुमार,मोहम्मद अनीस, रवि कुमार,सुमित बिंद,राजश्री साहनी तथा सुषमा आर्य ने अपना सराहनीय योगदान दिया ।*
*दो दिवसीय शिविर में सुषमा आर्य, कोमल, काजल, शिवानी, अंजलि, कृतिका, रितिका, परिधि, लवली, सरस्वती, जन्नत, अर्पिता, संजना, प्रिया, अन्वेशा सहित दर्जनों बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।*
*भवदीय*
*ममता (समाज सेविका)*
*अध्यक्ष*
*नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था*
*जिला – वाराणसी*
*मो. 95986 44904*









