WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद में आयोजित तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनीका हो रहा भव्य आयोजन

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद में आयोजित तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनीका हो रहा भव्य आयोजन

 

 

 

रिपोर्ट   सुनील कुमार गुप्ता

गौतमबुद्धनगर 17 जून 2026

 

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गौतमबुद्धनगर के सेक्टर-91 स्थित पंचशील बालक इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद डॉ. महेश शर्मा ने फीता काटकर किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति रही।

 

प्रदर्शनी में केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया। सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं तथा सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है।

 

सूचना विभाग द्वारा लगाए गए “सेल्फी विद पीएम” प्वाइंट ने विशेष आकर्षण का केंद्र बनाया, जहां लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कटआउट के साथ उत्साहपूर्वक सेल्फी ली।

 

प्रदर्शनी में सूचना, शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, उद्योग, श्रम, पशुपालन, मत्स्य और वन विभाग सहित विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए हैं। इन स्टॉलों के माध्यम से आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। श्रम विभाग ने 25 श्रमिकों का पंजीकरण किया, जबकि स्वास्थ्य विभाग के शिविर में 6 आयुष्मान कार्ड बनाए गए।

 

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा विभाग द्वारा कृत्रिम बुद्धिमत्ता और संसद में महिला आरक्षण बिल विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में सादिया ने प्रथम, अंशुमान ने द्वितीय तथा कृष्ण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 

यह विकास प्रदर्शनी 19 जून तक चलेगी, जिसमें 18 जून को निबंध लेखन और 19 जून को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी का उद्देश्य आमजन को सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों से जोड़ना तथा जागरूकता बढ़ाना है।

Leave a Comment