WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

तहसील में कोई सुनवाई नहीं होती , रिपोर्ट अरविन्द चौहान

एटा 17 जुलाई। विश्व हिन्दू परिषद ब्रज प्रान्त के प्रान्त सह विशेष सम्पर्क प्रमुख अरविन्द सिंह चौहान ने बताया कि सूत्रों द्वारा ज्ञात हुआ है कि माननीय मुख्यमंत्री जी की जीरो टॉलरेंस नीति को तहसील एटा में कर्मचारी व अधिकारी खुलेआम पलीता लगाने का कार्य कर रहे हैं। जनपद में ईमानदार जिलाधिकारी अरविन्द सिंह की भी छवि तथा सरकार की छवि को खराव कराने में जुटे हुए हैं।

श्री चौहान ने कहां कि इसी कारण जनसुनवाई में सबसे ज्यादा मामले तहसील से संबंधित आते हैं क्योंकि अधिकारी आदेश कर देते हैं लेकिन तहसील में कोई सुनवाई नहीं होती है इसी वजह से तहसील में जनसुनवाई वाले दिन भीड़ कम नहीं हो रही। तहसीलो में दाखिल खारिज, पैमाइश आदि के कार्य कराने के लिए भी तहसील कर्मचारी सुबिधा शुल्क भी ले लेता है उसके बाबजूद भी लोग तहसील के चक्कर लगाते हुए नजर आते है।

श्री चौहान ने कहां कि में जिलाधिकारी महोदय से मांग करता हूं कि उक्त प्रकरण को गम्भीरता से लेकर जांच करायें तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराये ताकि माननीय मुख्यमंत्री जी की जीरो टॉलरेंस नीति का जनपद में पालन हो सके।

Leave a Comment