ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ गोमतीनगर
लखनऊ के थाना गोमतीनगर क्षेत्र अंतर्गत विभूतिखंड चौकी से चंद कदमों की दूरी पर गोमतीनगर में खुलेआम अवैध गांजा बिक्री का आरोप, वीडियो और फोटो होने का दावा
लखनऊ के थाना गोमतीनगर क्षेत्र अंतर्गत विभूतिखंड चौकी से चंद कदमों की दूरी पर स्थित लखनऊ चिकन बिल्डिंग के पीछे राकेश नामक व्यक्ति पर कथित रूप से खुलेआम अवैध गांजे की बिक्री करने का आरोप लगाया गया है।
दावा किया गया है कि इस कथित गतिविधि से संबंधित वीडियो और फोटो भी उपलब्ध हैं। आरोप है कि शिकायत किए जाने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।
यदि जांच में ये आरोप सही पाए जाते हैं, तो पुलिस चौकी के बेहद निकट अवैध मादक पदार्थों की कथित बिक्री कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है।









