निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश कश्यप ने कश्यप धर्मशाला पर हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराकर मनाया स्वतंत्रता दिवस, किया गया मिष्ठान वितरण
————————————-
एटा ! प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आज रविवार को रेवाड़ी मोहल्ला स्थित भगवान महर्षि कश्यप धर्मशाला पर भारत की आजादी के 80 वें वर्ष पर निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश कश्यप द्वारा देश की आन-बान-शान राष्ट्रीय ध्वज “तिरंगा” को सलामी देकर फहराते हुए राष्ट्र की एकता व अखंडता एवं संप्रभुता का लोगों को संकल्प दिलाया गया । इस अवसर पर राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत “वंदे मातरम” एवं “जन गण मन” के गीतों को गुंजायमान कर भारत की आजादी का जश्न मनाते हुए मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर गुलजारीलाल कश्यप, सुनील कश्यप, वेद सिंह कश्यप, डॉक्टर समीर कश्यप, सचिन कश्यप, आदित्य कश्यप, सुभाष कश्यप ,अर्जुन सिंह कश्यप ,प्रदीप कश्यप ,शंभू कश्यप, कालीचरण कश्यप सुरेश कश्यप, सुरेंद्र पाल कश्यप ,राजकुमार कश्यप, नारायण सिंह ठाकुर, यश आदि लोग मौजूद रहे !













