WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

तहसील जलेसर की ग्राम पंचायत मीसाकला में लोकसेवक हुए लोकबंद? रिपोर्ट निशा कांत शर्मा एडवोकेट

*तहसील जलेसर की ग्राम पंचायत मीसाकला में लोकसेवक हुए लोकबंद?*

 

 

एटा,जनता अपनी समस्या लेकर किसी लोकसेवक/सरकारी कर्मचारी के पास जाती है, और वहां अपनी पीड़ा बताते – बताते जब दिन, सप्ताह और महीनों का समय बीत जाता है लेकिन जनता को अपनी समस्या का समाधान नहीं मिलता, फिर कई बार चक्कर लगाने के बाद मिलती है तो सरकारी कर्मचारियों की ज्ञानभरी

बातों के बाद अभद्रता युक्त सरकारी धमकी, जो आम जनता को अंदर तक हिला कर रख देती है l

ऐसे में सामान्य जन की विवशता और पीड़ा को शायद कोई नहीं सुनता l

 

तहसील जलेसर के ग्राम पंचायत मीसाकला में बीते शुक्रवार को चकबंदी विभाग के लेखपाल विवेक कुमार कानून को विजय कुमार दीक्षित संजीव शर्मा पहुंचे थे l

चकबंदी विभाग के कर्मचारियों द्वारा शासकीय नियमों का सही से अनुपालन न होने के चलते चकों से संबंधित काफी समस्याएं/कमियाँ उत्पन्न हो गई हैं, जिनके लिए किसान महीनों से चकबंदी विभाग के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन सिवाय आश्वासन के समाधान नहीं मिल पा रहा है l

 

शुक्रवार को ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने चकबंदी विभाग के कर्मचारियों को गाँव में ही बिठा लिया, इसके बाद सी.ओ.

चकबंदी रणवीर सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने एक माह के अंतर निस्तारण करने का आश्वासन दिया इसके बाद सभी ग्रामीण और चकबंदी विभाग के कर्मचारी अपने-अपने गंतव्य की ओर चले गए l

 

*किसानों के हिस्से में फिर आई तारीख ?*

 

हर बार की तरह इस बार भी किसानों को हिस्से में केवल आश्वासन आया है लेकिन आश्वासन के साथ एक महीने का समय भी जुड़ा हुआ है अब देखना होगा कि आश्वासन केवल कोरा था या किसानों के लिए खुशी बनकर आएगा l

 

*जिलाधिकारी से नहीं ले रहे कोई सीख*

 

चकबंदी विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को जिले के जिलाधिकारी श्री अरविंद सिंह से बिल्कुल भी सीखने का प्रयास नहीं कर रहे हैं l

 

जिलाधिकारी अपने कर्तव्यों के प्रति बेहद सजग हैं और प्रभावी रूप से जनता की समस्याओं का निस्तारण कर रहे हैं l

 

ऐसे में अगर चकबंदी विभाग के अधिकारी जिलाधिकारी महोदय से थोड़ी प्रेरणा लेकर काम करें तो किसानों की समस्याओं का निस्तारण शीघ्र ही हो जाएगा

 

*एक बात अच्छे से समझ ले चकबंदी विभाग*

 

चकबंदी विभाग के अधिकारी ने ग्राम पंचायत मीसाकला के किसानों को तो समस्या निस्तारण के लिए एक महीने की समय सीमा दे दी है l

 

चकबंदी विभाग के कर्मचारी और अधिकारियों को एक बात अच्छे से समझ लेनी चाहिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस नीति और जनता की समस्याओं को लंबा ना खींचकर शीघ्र निस्तारित करने के निर्देशों के बाद भी *किसानों की समस्या निस्तारण के लिए खींची गई एक महीने की लक्ष्मण रेखा के बाद भी यदि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो किसान अब चकबंदी विभाग का नहीं, जिलाधिकारी महोदय का दरवाजा खटखटाएंगे l*

 

 

 

Leave a Comment