WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह टाउन में नई जिम्मेदारियां, अनिल अग्रवाल अध्यक्ष तो साहिल कुमार बने सचिव

लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह टाउन में नई जिम्मेदारियां, अनिल अग्रवाल अध्यक्ष तो साहिल कुमार बने सचिव

 

अमित अग्रवाल गिरिडीह झारखंड

 

 

लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह टाउन की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। नई टीम में युवा समाजसेवी लायन साहिल कुमार को क्लब का सचिव चुना गया है। उनके चयन से क्लब के सदस्यों और शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल है।

 

नई कार्यकारिणी में लायन अनिल अग्रवाल को अध्यक्ष, लायन साहिल कुमार को सचिव तथा लायन अंकित सरावगी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिव पद की जिम्मेदारी मिलने पर साहिल कुमार ने क्लब के वरिष्ठ सदस्यों और पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

उन्होंने कहा कि लायंस क्लब की सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए समाज के जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही युवाओं की भागीदारी बढ़ाकर सामाजिक कार्यों को नई दिशा देने की भी पहल की जाएगी।

 

क्लब के सदस्यों ने साहिल कुमार को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। सदस्यों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व और सक्रिय भूमिका से क्लब की सामाजिक गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी। लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह टाउन लंबे समय से विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक योगदान देता रहा है। नई कार्यकारिणी से भी लोगों को बेहतर सामाजिक पहल की उम्मीद है।

Leave a Comment