WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 09 मई को, रिपोर्ट निशा कांत शर्मा एडवोकेट

*राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 09 मई को*

 

*एटा, 15 अप्रैल 2026 (सू0वि0)।* मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद मिश्र ने बताया है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विविध सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं मा० जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के तत्वावधान में दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है।

इस लोक अदालत में मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, दाण्डिक वाद धारा 138 एन०आई० एक्ट, बैंक रिकवरी, श्रमिक वाद, जल एवं गृहकर वाद, विद्युत बिल, वैवाहिक वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, दीवानी वादों के साथ-साथ राजस्व वादों का भी निस्तारण सुलह-समझौतें के आधार पर किया जायेगा

उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों को चिन्हित करते हुए उनका निस्तारण कराने हेतु अधिक से अधिक वादों को चिन्हित / नियत करायें।

Leave a Comment