WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

 

इंस्टाग्राम पर बुलाकर की गई वारदात, डंडे से पीट-पीटकर हत्या

 

एटा। जनपद एटा में करीब 10 दिन पूर्व हुए सनसनीखेज हत्या कांड का पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने स्वाट व सर्विलांस टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रेम प्रसंग के चलते की गई हत्या के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल डंडा भी बरामद कर लिया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ इला मारन जी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय के पर्यवेक्षण में की गई इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।पुलिस के अनुसार, ग्राम गदनपुर निवासी वादिया द्वारा थाना कोतवाली देहात में दी गई तहरीर में बताया गया था कि उसके पड़ोसियों रविंद्र और प्रमोद पुत्रगण अनार सिंह से पुरानी रंजिश चल रही थी। 20 अप्रैल 2025 को विवाद के दौरान आरोपियों ने उसके पति को जान से मारने की धमकी दी थी।इसी साजिश के तहत 13 अप्रैल 2026 की रात करीब 11:30 बजे आरोपियों ने प्रमोद की पुत्री के माध्यम से मृतक पवन को इंस्टाग्राम पर मैसेज कर घर बुलाया। घर से निकलने के बाद वह वापस नहीं लौटा, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।पूछताछ में आरोपी प्रमोद ने बताया कि उसकी पुत्री और मृतक के बीच पिछले ढाई वर्षों से संबंध थे। इस बात को लेकर पहले भी विवाद हो चुका था, लेकिन इसके बावजूद मृतक संपर्क में बना रहा। इसी कारण परिजनों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई।पुलिस के मुताबिक, जैसे ही मृतक घर पहुंचा, आरोपियों—प्रमोद, उसका पुत्र मोहित, पत्नी, भाई रविंद्र, उसकी पत्नी और पुत्र रोहित—ने मिलकर लात-घूंसों और डंडों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। शव को रातभर कमरे में रखा गया।घटना के अगले दिन रात करीब 1 बजे प्रमोद और उसका पुत्र मोहित शव को पीछे की गली से खेतों के रास्ते गांव के बाहर खड़े ट्रक (यूपी 82 टी 6375) में डालकर मैनपुरी के शिकोहाबाद रोड पर फेंक आए।पुलिस ने शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों से मुख्य आरोपी रविंद्र, प्रमोद कुमार और एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त प्रमोद की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया गया है।इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह पंवार, स्वाट टीम प्रभारी एस.के. निगम तथा सर्विलांस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस सनसनीखेज घटना के खुलासे के बाद क्षेत्र में दहशत के साथ-साथ पुलिस की सक्रियता की भी चर्चा हो रही है।

Leave a Comment