पांच जायरीन हज के लिए रवाना,नम आंखों से दी गई बिदाई।
रिपोर्ट सत्यदेव पांडे बीएमएफ ब्यूरो चीफ सोनभद्र
चोपन/ सोनभद्र – बृहस्पतिवार की शाम पांच जायरीन मो. अशफाक अहमद, मो. वाहिद खान ,अकबरी खातुन,अरबाब अली शाद ,रकबत अली शाद , हज़ के लिए चोपन रेलवे स्टेशन त्रिवेणी से लखनऊ तत्पश्चात लखनऊ एयरपोर्ट होते हुए सऊदी अरब के लिए रवाना हुए उनके लबों पर ख़ुदा का जिक्र था और वह उसकी बारगाह में सजदा करने के लिए बेताब थे। वही हज़ पर जाने वाले जायरीन फुले नहीं समा रहे थे। इस खास मौके पर हाजी वकील अहमद ने बताया कि अल्लाह के प्यारे नबी ने फरमाया है कि हज़ और उमराह की मुकद्दस इबादत हर मुस्लिम के लिए अहम हैं। जीवन में यह मौका जब भी मिलता है तो खुशी का सबब माना जाता है। इस खास मौके पर रिजवान अहमद सुफियान अहमद, मुराद अहमद, निखिल राय, वाहिद, औरंगजेब, हनीफ कासीफ अहमद,इत्यादि लोगों ने रेलवे स्टेशन चोपन पर हज़ करने जाने वाले जायरीनो को फूल माला पहनाकर इस्तकबाल किया। लब्बैक अल्लाहुम्मा लब्बैक के गुंज और दुआओं के बीच रूखसती के भावुक लम्हों में लोगों ने जायरीनों की सफर की सलामती के लिए दुआ भी किया।





