मंदिर से मुकुट, कुंडल, छत्र तथा आरती का सामान चोरी, रिपोर्ट वेद प्रकाश सविता

फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर क्षेत्र में स्थित खाटू श्याम मंदिर में चोरों ने देर रात धावा बोलकर मंदिर से मुकुट, कुंडल, छत्र तथा आरती का सामान चोरी कर लिया। हैरानी की बात यह है कि मंदिर थाना मक्खनपुर से चंद कदमों की दूरी पर स्थित है, इसके बावजूद चोर

 

वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर समिति और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।

 

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी लेकर जांच के निर्देश दिए।

 

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा चोरों की तलाश में जुट गई है। मंदिर में हुई चोरी की घटना से श्रद्धालुओं में नाराजगी है और उन्होंने जल्द खुलासे की मांग कशर्मा

 

 

Leave a Comment