WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति, मंडलायुक्त अलीगढ मंडल संगीता सिंह, जिला अधिकारी अरविन्द सिंह के साथ हजारों लोगों ने किया योग… रिपोर्ट अनिल सोलंकी

एटा ब्रेकिंग…

 

12 वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एटा मे स्पोर्ट्स स्टेडियम मे उत्तर प्रदेश सरकार के होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति, मंडलायुक्त अलीगढ मंडल संगीता सिंह, जिला अधिकारी अरविन्द सिंह के साथ हजारों लोगों ने किया योग…

 

इस अवसर पर सर्व प्रथम मुख्य अतिथि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति व विशिष्ट अतिथि मण्डलायुक्त अलीगढ मण्डल संगीता सिंह, एम एल सी आशीष यादव, विधायक सदर विपिन वर्मा डेविड, जिला अध्यक्ष बीजेपी प्रमोद गुप्ता, जिला अधिकारी एटा अरविन्द सिंह ने संयुक्त रूप से भगवान धन्वंतरि के चित्र पर दीप प्रज्वलन व मर्यार्पण कर योगा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

 

इस अवसर पर चारु राठौर, गुलशन, सौरभ व अनिल कुमार योग प्रशिक्षकों ने सभी को योग कराया। कार्यक्रम के पश्चात मंत्री व मंडलायुक्त ने जिला अधिकारी एटा जन प्रतिनिधियों के साथ योग प्रशिक्षको को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत मे सभी अतिथियों ने वृछा रोपण भी किया। पंडित गोविन्द बल्लभ पंत स्पोर्ट स्टेडियम मे हुए इस मुख्य योगा कार्यक्रम का सफल संचालक राकेश भदौरिया ने किया।

 

इस अवसर पर एटा के प्रत्येक ग्राम, ब्लॉक, मण्डल, विधानसभा व घर घर मे महिलाओं, युवा, बुजुर्गों, बच्चों ने किया योग…

इस अवसर पर सभी ने कलकत्ता से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण को स्क्रीन पर लाइव सुना…

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री ने योग की सनातन परंपरा को भारत से निकालकर पूरे विश्व मे पहुंचाया, इसके लिए उनको धन्यवाद…

 

उन्होंने कहाँ योग हमारे जीवन के लिए एक दिन का कार्यक्रम नहीं होना चाहिए,हमें इसे नित्य प्रति अपनाना चाहिए, जिससे हमारा जीवन और मन स्वस्थ रहे और मन मे शांति रहे…

 

इसके अतिरिक्त उन्होंने जल एवं वृच्छ संरक्षण एवं संवर्धन करने की आम जन मानस से अपील की और पॉलीथिन का बहिस्कार करते हुए घर से थैला लेकर बाजार जाने की अपील की…

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि अलीगढ मंडल की मंडलायुक्त संगीता सिंह ने कहा कि हमें एक दिन यें योगा नहीं करना है हमें साल भर इसे करना चाहिए क्योंकि ज़ब पूरे साल के बाद एक दिन करते हैं तो औकात पता चलती है कि किस किस जगह से बॉडी हिल नहीं सकती और कौन कौन सी चीज पकड़ नहीं सकते। साल मे एक बार औकात पता करने से अच्छा है आप पूरे साल भर योग करें, इसे अपने जीवन का भाग बनायें।

 

इस अवसर पर अपर जिला मैजिस्ट्रेट संगम लाल,अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व लालता प्रसाद,सी डी ओ राजेंद्र प्रसाद मिश्रा ,सी एम ओ डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, बी एस ए अनुपम अवस्थी, डी आई ओ एस इंद्रजीत प्रजापति,पी डी सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, डी पी आर ओ राजकुमार मौर्य, एस डी एम सदर श्वेता सिंह,क्षेत्रिय आयुवेदिक यूनानी अधिकारी डॉक्टर अमित गुप्ता ,नोडल अधिकारी डॉक्टर अनुज कुमार सिंह,आयुष विभाग के सैय्यद अकरम हाशमी,अंजनी कुमार शुक्ला,मुकेश,व्यासमुनि, डॉक्टर नैंसी अग्रवाल ,सचिन ,सहित भारी संख्या अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद इस दौरान हजारों की संख्या में योगाभ्यास करने योग प्रेमी मौजूद रहे ।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष