WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कल्पना’ फिट योगा ग्रुप’ द्वारा भव्य आयोजन, नारी सशक्तिकरण पर दिया जोर, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कल्पना’ फिट योगा ग्रुप’ द्वारा भव्य आयोजन, नारी सशक्तिकरण पर दिया जोर*

 

*महिला के सशक्त होने से परिवार, समाज और राष्ट्र बनता है मजबूत*

 

*शहीद शुभम गुप्ता के माता-पिता की उपस्थिति ने बढ़ाया कार्यक्रम का गौरव*

 

आगरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ‘कल्पना’फिट योगा ग्रुप’ द्वारा आगरा में एक भव्य एवं उत्साहपूर्ण योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस में योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा महिलाओं को शारीरिक, मानसिक व सामाजिक स्तर पर सशक्त बनाना था।

आयोजन के दौरान संस्था द्वारा एक बहुत ही प्रभावशाली संदेश दिया गया:”जब महिलाएँ सशक्त बनती हैं, तब परिवार सशक्त बनता है और परिवार के सशक्त होने से समाज एवं राष्ट्र भी मजबूत बनता है।”कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रूप से दीप प्रज्ज्वलन, शंखनाद और शिव वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने योगाभ्यास किया। इस दौरान नारी शक्ति पर आधारित एक विशेष प्रस्तुति दी गई तथा विभिन्न प्रेरणादायक गतिविधियों के साथ-साथ सम्मान समारोह भी संपन्न हुआ। इस भव्य आयोजन में शहर की कई गणमान्य हस्तियों ने हिस्सा लिया और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया: विशिष्ट अतिथि कर्नल सी. के. सिंह चिकित्सक डॉ. मनी वाहल, डॉ. वंदना एवं डॉ. सबनानी केशव दत्त जी (संरक्षक, भारत विकास परिषद) गौरवमयी उपस्थिति: अमर शहीद शुभम गुप्ता जी के माता-पिता, जिनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम को एक विशेष भावनात्मक और राष्ट्रीय गौरव प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन संस्था कल्पना सिंह ने किया कार्यक्रम को सफल बनाने में उन्होंने अपनी टीम की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि पिछले 6 वर्षों में उन्होंने और उनकी टीम ने योगा को घर घर तक पहुंचाया है। मीडिया प्रभारी तरुन कुमार ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी शहर वासियों से योग करे निरोग रहे कि अपील कि ग्रुप के प्रमुख सदस्यों—रोशनी कुकरेजा,नीलू, नंदिनी, डिंपल, रोशनी, निकिता, सान्या, दिव्या अवतानी, दिव्या तुलसानी, मोना विनोदानी, ममता कौरानी, रवीना धनवानी, उषा, शिप्रा गुप्ता, सिमरन बलानी, पूजा धनवानी एवं लक्ष्मी के निरंतर सहयोग, समर्पण और सेवा भावना के लिए उनका विशेष आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी सदस्यों ने योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया तथा एक स्वस्थ, जागरूक एवं सशक्त समाज के निर्माण में अपना निरंतर योगदान देने का आह्वान किया।

Leave a Comment