WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

मिनी नंदिनी योजना’ से स्वदेशी गो-पालन को मिलेगा बढ़ावा, आवेदन शुरू, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*’मिनी नंदिनी योजना’ से स्वदेशी गो-पालन को मिलेगा बढ़ावा, आवेदन शुरू*

 

*- 10 गायों की हाईटेक डेयरी स्थापित करने के लिए मिलेगी 50 प्रतिशत सब्सिडी*

 

*- गिर, थारपारकर और साहीवाल जैसी उच्च गुणवत्ता वाली स्वदेशी नस्लों पर जोर*

 

*- 21 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन, ई-लॉटरी के माध्यम से होगा पात्रों का चयन*

 

*आगरा, 24 जून।* उत्तर प्रदेश की योगी सरकार किसानों और पशुपालकों की आय दोगुनी करने तथा स्वदेशी नस्ल के गो-पालन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। आगरा जनपद में पशुधन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य विभाग द्वारा ‘मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना’ के तहत किसानों को प्रेरित किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से स्वदेशी नस्ल की गाय खरीदने और उनके लिए आधुनिक शेड तैयार करने हेतु भारी अनुदान दिया जाएगा। इसके तहत जनपद में कुल छह नई हाईटेक डेयरी यूनिट स्थापित कराई जाएंगी, जिसके लिए पशुपालन विभाग ने ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

 

*सरकार द्वारा 50 प्रतिशत मिलेगा अनुदान*

योजना के अंतर्गत गो-पालकों को सशक्त बनाने के लिए 10-10 गायों की क्षमता वाली डेयरी यूनिट स्थापित की जाएंगी। दुग्ध उत्पादन क्षमता अधिक होने के कारण इन डेयरियों में केवल गिर, थारपारकर और साहीवाल जैसी उच्च गुणवत्ता वाली स्वदेशी नस्लों को ही पाला जाएगा। एक डेयरी यूनिट की कुल लागत लगभग 23.60 लाख रुपये निर्धारित की गई है, जिसमें से योगी सरकार द्वारा 50 प्रतिशत (11.80 लाख रुपये) का अनुदान दिया जाएगा। शेष 50 प्रतिशत धनराशि में 35 प्रतिशत बैंक ऋण और 15 प्रतिशत मार्जिन मनी शामिल है। यदि लाभार्थी सक्षम है और ऋण नहीं लेना चाहता है, तो वह पूरी 50 प्रतिशत पूंजी अपने पास से भी लगा सकता है।

 

*इच्छुक पशुपालक ऑनलाइन करें आवेदन*

योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक पशुपालक 22 जून से 21 जुलाई तक विभागीय वेबसाइट nandbanadugdhmission.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सबसे प्रमुख शर्त यह है कि लाभार्थी के पास कम से कम एक एकड़ स्वयं की भूमि होनी चाहिए। इसमें से 0.2 एकड़ भूमि पर निर्धारित मानक व मानचित्र के अनुसार डेयरी स्थापित की जाएगी और शेष 0.8 एकड़ भूमि पर गायों के लिए हरा चारा उगाया जाएगा।

 

*आगरा में कुल छह डेयरी यूनिट होगी स्थापित*

इस योजना के संबंध में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) डॉ. डी.के. पांडेय ने बताया कि पशुपालकों की आय में वृद्धि और स्वदेशी गो-पालन को प्रोत्साहित करने के लिए यह योजना बेहद लाभकारी है। जनपद में कुल छह डेयरी यूनिट स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें प्रति डेयरी यूनिट 23.60 लाख रुपये में से 11.80 लाख रुपये प्रति डेयरी अनुदान मिलेगा। यदि हमें निर्धारित लक्ष्य छह से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं, तो पूरी पारदर्शिता बरतते हुए ई- लॉटरी सिस्टम के माध्यम से पात्र लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।

Leave a Comment