WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 374 जोड़ों का वैवाहिक जीवन हुआ प्रारंभ, रिपोर्ट सुलेखा राजेश चौधरी

*मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 374 जोड़ों का वैवाहिक जीवन हुआ प्रारंभ*

 

*आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए सरकार की जनकल्याणकारी पहल बनी संबल : जिलाधिकारी*

 

*वैदिक मंत्रोच्चार एवं निकाह की रस्मों के बीच संपन्न हुआ भव्य सामूहिक विवाह समारोह*

 

*प्रत्येक जोड़े पर एक लाख रुपये की सहायता, नवदंपतियों को मिला सरकार का स्नेहिल उपहार*

एटा, 01 जुलाई, 2026 (सूचना विभाग)। उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी एवं जनहितैषी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत बुधवार को सकीट रोड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 360 हिन्दू जोड़ों का वैदिक रीति-रिवाज एवं मंत्रोच्चार के साथ विवाह तथा 14 मुस्लिम जोड़ों का उनके धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार निकाह संपन्न कराया गया। इस प्रकार कुल 374 नवविवाहित जोड़ों ने अपने नए वैवाहिक जीवन की शुरुआत की।

कार्यक्रम में मा0 सदस्य राज्य महिला आयोग रेनू गौड़, जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष eta सुधा गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख शीतलपुर पुष्पेंद्र लोधी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधि गणों एवं जिलाधिकारी ने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की।

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए एक मजबूत सामाजिक संबल सिद्ध हो रही है। प्रदेश सरकार समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज के इस पावन अवसर पर हुई वर्षा भी मानो भगवान इन्द्रदेव का नवविवाहित जोड़ों के प्रति आशीर्वाद है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि योजना के प्रत्येक पात्र लाभार्थी को समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से इसका लाभ उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने सभी नवदंपतियों को उज्ज्वल भविष्य एवं सुखद वैवाहिक जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े पर कुल एक लाख रुपये व्यय किए गए, जिसमें 64 हजार रुपये सीधे वधू के बैंक खाते में हस्तांतरित किए गए, 21 हजार रुपये की गृहस्थी उपयोगी सामग्री उपहार स्वरूप प्रदान की गई तथा 15 हजार रुपये समारोह के आयोजन एवं व्यवस्थाओं पर व्यय किए गए। यह योजना आर्थिक सहायता के साथ-साथ सामाजिक समरसता एवं सम्मानजनक वैवाहिक जीवन की मजबूत आधारशिला भी प्रदान कर रही है।

समारोह में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्र, परियोजना निदेशक डीआरडीए सुरेंद्र कुमार गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यम त्रिपाठी, समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, विभिन्न विकास खंडों एवं नगरीय निकायों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं परिजन उपस्थित रहे। पूरे समारोह का आयोजन गरिमामय, सुव्यवस्थित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆

Leave a Comment