बहुसंख्यक समाज के हक-अधिकारों को लेकर दिल्ली में महाकुंभ आयोजित, डॉ. शशि यादव हुईं सम्मानित रिपोर्ट – सुनील कुमार गुप्ता, गौतम बुद्ध नगर

बहुसंख्यक समाज के हक-अधिकारों को लेकर दिल्ली में महाकुंभ आयोजित, डॉ. शशि यादव हुईं सम्मानित

 

रिपोर्ट – सुनील कुमार गुप्ता, गौतम बुद्ध नगर

 

नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के डिप्टी स्पीकर हॉल में सोमवार को बहुसंख्यक समाज के हक-अधिकारों के लिए सरकारी धन से पोषित सभी क्षेत्रों में वाजिब प्रतिनिधित्व विषय पर महाकुंभ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभर से आए सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने सरकारी धन से पोषित निजी संस्थानों में आरक्षण, सभी क्षेत्रों में उचित प्रतिनिधित्व तथा भारत में आम चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग उठाई। इस दौरान सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों पर विस्तार से चर्चा हुई।

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी महिला सभा, गौतम बुद्ध नगर की जिला अध्यक्ष डॉ. शशि यादव को उनके सामाजिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. शशि यादव ने कहा कि समाज के अधिकारों और समान भागीदारी के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने समाज के लोगों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

Leave a Comment