जैन मंदिर सुहाग नगर चौराहे पर बन रहे फ्लाईओवर से लोहे का पाइप गिरने से एक साइकिल सवार मजदूर घायल

* जैन मंदिर सुहाग नगर चौराहे पर बन रहे फ्लाईओवर से लोहे का पाइप गिरने से एक साइकिल सवार मजदूर घायल*

Oplus_131072

* नगर विधायक श्री मनीष असीजा और प्रशासन बताए की सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर हो रही इन घटनाओं का जिम्मेदार कौन और अब तक क्या कार्रवाई हुई –सौली भईया*

 

*👉🏻 राजनीतिक संरक्षण से मनमानी और खुले भ्रष्टाचार का प्रतीक बना निर्माणधीन फ्लाई ओवर –सौली भईया*

 

👉🏻 जैन मंदिर सुहाग नगर चौराहे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के ऊपर से अचानक से एक लोहे का पाइप नीचे जा रहे साइकिल सवार मजदूर मनीष पर जा गिरा जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें राहगीरों ने सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंचा दिया

मौके पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सामाजिक कार्यकर्ता सतेन्द्र जैन सौली,प्रदेश सचिव श्री मुकेश कुमार उर्फ टीटू प्रधान विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेश शंखवार जिला उपाध्यक्ष श्री रविंद्र जाटव सपा नेता श्री मयंक यादव श्री हरिओम यादव श्री राजेश वशिष्ठ ने सरकारी ड्रामा सेंटर पहुंचकर पीड़ित की जानकारी ली

इस मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सामाजिक कार्यकर्ता सतेन्द्र जैन सौली ने नगर विधायक श्री मनीष असीजा और प्रशासन से सवाल उठाते हुए कहा कि सुरक्षा मानको को ताक पर रखकर लगातार हो रही इन घटनाओं के लिए आखिर जिम्मेदार कौन है और पिछली घटनाओं के जिम्मेदारों पर अब तक क्या कार्रवाई की गई

इस अवसर पर सौली ने कहा कि निर्माणाधीन फ्लाईओवर के कारण यह चौथी घटना है जिसमें कई लोग घायल हुए हैं जबकि एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो चुकी है

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राजनीतिक संरक्षण संवर्धन से फ्लाईओवर निर्माण में खुली मनमानी सुरक्षा नियमों का उल्लंघन और भ्रष्टाचार किया जा रहा है

उन्होंने कहा कि पूरा शहर जानता है कि किस सत्ताधारी जनप्रतिनिधि ने ऐसी व्यू रचना की है कि ना तो भ्रष्टाचार की कोई जांच सामने आ रही है,आम जनता की जान को जोखिम में डालने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है

उन्होंने कहा कि जंग लगी सरिया एवं दूसरे ब्रांड की सरिया उपयोग करने तथा कंक्रीट की गुणवत्ता और पारदर्शिता की जांच अब तक सामने नहीं आई,मेडिकल कॉलेज ने गोदाम बनाने के लिए फ्री में जमीन क्यों दी जवाब नहीं मिला, फ्लाईओवर निर्माण के कारण घायल एवं मृतक हुए मजदूर और राहगीरों को कितना मुआवजा मिला जवाब नहीं मिला,घटना के जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई हुई जवाब नहीं मिला यह दर्शाता है कि फिरोजाबाद में भ्रष्टाचार की कितनी गहरी जड़े जम चुकी हैं जिसे अब उखाड़ फेंकने की जरूरत है

Leave a Comment