कोल्ड्रिंक पिलाई और फिर पति ने पत्नी और सास को मार डाला
इटावा के भरथना थाना क्षेत्र के गांब चंदेठी के रहने वाले सुरेश चन्द नोएडा में सिक्योरिटी की नौकरी करते हैं उन्होंने अपनी बेटी मंजू की शादी 2015 में मैनपुरी के सतेंद्र कुमार से की थी शादी के बाद से ही दोनों के बीच बिवाद रहता था पत्नी मंजू पति से अलग अलीगढ में रहने लगी जिसके बाद पत्नी ने खर्चे का केश डाल दिया कोर्ट ने पति सतेंद्र कुमार को हर महीने 7हजार रूपये मंजू को देने का आदेश सुनाया इसी बात से नाराज सतेंद्र कुमार अपने दोस्त के सात अपनी ससुराल पहुंचा और अपनी सास और पत्नी को कोल्ड्रिंक पिलाई ज़ब दोनों बेहोश हो गईं तो दोनों के हाथ पैर बांधे और गला रेत कर मार डाला पुलिस ने सतेंद्र के साथी मुकेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है अभी पति सतेंद्र फरार है













