WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आगामी 6 सितम्बर को दिल्ली में मां अमृता देवी स्मृति सम्मान समारोह होगा –ज्ञानेन्द्र रावत

आगामी 6 सितम्बर को दिल्ली में मां अमृता देवी स्मृति सम्मान समारोह होगा –ज्ञानेन्द्र रावत

नयी दिल्ली। आगामी 6 सितम्बर को नयी दिल्ली के कालका जी स्थित श्री रामकृष्ण सरस्वती विद्या निकेतन के सभागार में प्रख्यात वीरांगना मां अमृता देवी की पुण्य स्मृति में तृप्ति फाउंडेशन के तत्वावधान में पर्यावरण सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। उपरोक्त जानकारी देते हुए वरिष्ठ पत्रकार एवं ख्यात पर्यावरणविद श्री ज्ञानेंद्र रावत ने बताया कि इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण अभियान में तथा सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी प्रतिभाओं का सम्मान किया जायेगा। समारोह के मुख्य अतिथि बंकर मैन के नाम से विख्यात मेजर जनरल डा० श्री पाल ( रिटायर्ड ), विशिष्ठ अतिथि जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता व लोकनायक जयप्रकाश अंतरराष्ट्रीय अध्ययन विकास केन्द्र के संस्थापक महासचिव श्री अभय सिन्हा व प्रख्यात शिक्षाविद, बालाजी कालेज आफ इंस्टीट्यूशंस के निदेशक एवं विश्व जल परिषद के सदस्य डा० जगदीश चौधरी होंगे। समारोह की अध्यक्षता हरियाणा सरकार के जलदाय विभाग के पूर्व अधीक्षण अभियंता, भूजल एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन विशेषज्ञ तथा वाक फार यमुना कैंपेन के संयोजक डा० शिवसिंह रावत करेंगे।

इस सम्बंध में तृप्ति फाउंडेशन के प्रमुख श्री अशोक मेहता ने बताया कि समारोह में सम्मानित होने वाली देश की 35 से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया जायेगा। समारोह में एटा से ए. आर.एम संजीव कुमार यादव को
समाज सेवा, शिक्षा, छात्र – छात्राओं के अनवरत समुन्नत विकास व युवाओं में खेलों के प्रति भावना जागृत करने, पर्यावरण संरक्षण अभियान में सहयोग करने, बीते दस वर्षों में स्व० बृजपाल सिंह यादव स्मृति पुस्तक महोत्सव के सफल आयोजन व 112 बरस पुराने ऐतिहासिक राजकीय इंटर कॉलेज के जीर्णोद्धार के महत्तवपूर्ण दायित्व को बखूबी निबाहने तथा समाज की की गयी सुदीर्घ सेवाओं एवं अनुकरणीय उपलब्धियों हेतु राष्ट्र गौरव सम्मान तथा नींव की छांव फाउंडेशन की प्रमुख, विधिक सेवा प्राधिकरण की सदस्य, सामुदायिक सेवा, प्लास्टिक के उपयोग के विरोध व वृक्षारोपण अभियान आदि सामाजिक कल्याण व महिला अधिकारों हेतु जन -जागरण में उल्लेखनीय योगदान हेतु डा० ऋचा यादव को पर्यावरण रत्न सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।

Leave a Comment