WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

भीषण गर्मी से बेहाल इंसानों की तरह दुधवा के जंगलों के राजा भी राहत तलाश रहे हैं

पप्पू सिंह की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी- भीषण गर्मी से बेहाल इंसानों की तरह दुधवा के जंगलों के राजा भी राहत तलाश रहे हैं। इन दिनों दुधवा टाइगर रिजर्व के वाटर होल्स बाघों के पसंदीदा ठिकाने बने हुए हैं, जहां वे घंटों पानी में गोते लगाकर गर्मी से राहत पा रहे हैं।

 

वन्यजीव प्रेमियों और दुधवा पहुंच रहे पर्यटकों के लिए यह मौसम रोमांच से भरपूर है। तपती दोपहर में वाटर होल्स के आसपास बाघों और अन्य जंगली जानवरों की गतिविधियां बढ़ गई हैं, जिससे जंगल सफारी के दौरान दुर्लभ नजारों के दर्शन की संभावना भी बढ़ गई है।

 

भीषण गर्मी ने जंगल के जीवों को पानी के स्रोतों के करीब ला दिया है और दुधवा का प्राकृतिक संसार इन दिनों अपने सबसे जीवंत रूप में नजर आ रहा है।

Leave a Comment