बेमौसम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई गांवों में बिजली-पानी ठप, नुकसान का आंकलन जारी, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

एटा में ओलावृष्टि व तेज हवा ने मचाई तबाही, खड़ी फसलें चौपट, किसानों का पसीना छूटा

बेमौसम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई गांवों में बिजली-पानी ठप, नुकसान का आंकलन जारी

Oplus_131072

एटा, जिले में अचानक मौसम ने करवट बदली और तेज हवा के साथ जमकर बारिश व ओलावृष्टि हुई। इस बेमौसम आपदा ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी गेहूं, सरसों व चने की फसलें ओलों की मार से बर्बादी की कगार पर आ गई हैं। किसानों का कहना है कि फसलें गिरकर चौपट हो गई हैं, जिससे भारी आर्थिक नुकसान की आशंका है।

तेज हवा के कारण कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, जिससे सड़कें जाम हो गईं और कई गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ठाकुर अनिल सोलंकी राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिल भारतीय किसान यूनियन ने मांग की प्रशासन से नुकसान का आंकलन शुरू कर किसानों ने तत्काल मुआवजा दिलाया जाए। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे और तेज हवा व बारिश की संभावना जताई है, जिससे किसान और भी अधिक परेशान हैं।

Leave a Comment