WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

इटावा हेलीकॉप्टर जैसे दिखने वाला ड्रोन गेहूं के खेत में गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया,प्रशासन पूरा अलर्ट हुआ, रिपोर्ट गौरव चौबे

इटावा हेलीकॉप्टर जैसे दिखने वाला ड्रोन गेहूं के खेत में गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया,प्रशासन पूरा अलर्ट हुआ

Oplus_131072

-इटावा उत्तर प्रदेश के इटावा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां खेत में एक हेलीकॉप्टर जैसा दिखने वाला ड्रोन गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया।

इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया मामला सैफई क्षेत्र के नंदपुर गांव का है, जहां गेहूं के खेत में एक बड़ा ड्रोन गिर गया। ड्रोन का आकार और बनावट हेलीकॉप्टर जैसी होने के कारण ग्रामीण घबरा गए।

जैसे ही लोगों ने इस अजीब उड़ने वाली वस्तु को खेत में गिरते देखा, मौके पर भीड़ जुट गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ड्रोन को अपने कब्जे में ले लिया शुरुआती जांच में पता चला है कि यह ड्रोन एक निजी कंपनी का है, जिसका इस्तेमाल ट्रेनिंग और टेस्टिंग के लिए किया जा रहा था।

बताया जा रहा है कि इस ड्रोन की ट्रेनिंग सैफई हवाई पट्टी पर होनी थी, लेकिन तकनीकी खराबी के चलते यह रास्ता भटक गया और खेत में गिर गया अपर जिलाधिकारी इटावा अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा सैफई हवाई पट्टी के उपयोग की पूर्व अनुमति दी गई थी।

उसी के तहत LAT Aerospace कंपनी द्वारा अपने यूएवी यानी अनमैन्ड एरियल व्हीकल के प्रोटोटाइप की टेस्ट फ्लाइट की जा रही थी। इसी दौरान ड्रोन नियंत्रण खो बैठा और नंदपुर गांव के पास खेत में गिर गया ड्रोन के अचानक खेत में गिरने से आसपास के ग्रामीण घबरा गए हेलीकॉप्टर जैसी आकृति होने के कारण लोग इसे देखकर और ज्यादा डर गए देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Leave a Comment