*आइये आते -जाते कुछ अधिकारियो की शासन तक की रिपोर्ट देते है*

सबसे पहले हम आपको बता देते है कि मथुरा के *वृंदावन अपर नगर आयुक्त चंद्र प्रकाश पाठक* को वृंदावन से हटाने के पीछे कई कारण है लेकिन *मुख्य सबसे बड़ा कारण वृंदावन कोरिडोर की महत्वपूर्ण सूचना पर काम न करना व स्थानीय स्तर पर सरकार के प्रति जनता में भ्रम की स्थिति बनी रहना।*
PCS चंद्र प्रकाश पाठक की *दो बार शासन में शिकायत भी की गई थी* कि इन्हे हटा देना ही उचित है क्योंकि बांके बिहारी कोरिडोर में यह बांधा बन रहे थे, *जनता और शासन में सेतुः का कार्य सही से न करने की भी सूचना रही है.*
स्थानीय लोगो में पाठक के खिलाफ अच्छा माहौल भी नहीं होना शासन द्वारा एटा स्थानांतरण किया गया. *विपक्ष के साथ अच्छा ताल लगा कर काम करने के आदी है। देखते है एटा में सरकार के साथ काम कर पाएंगे या नहीं..!!*
👇
👉एटा ADM लालता प्रसाद शाक्य वित्त/राजस्व का स्थानांतरण एटा होने से आज तक कभी भी उनका मन एटा लगा ही नहीं, वो *सदैव एटा से हटने की जुगत शासन में लगाते रहते थे।* तत्कालीन जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह सहित वर्तमान जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के साथ लालता प्रसाद शाक्य का तालमेल सही नहीं होने के कारण भी यहां से जाना चाहते थे। *बड़े जनपदो में काम करने के शौकीन ADM लालता प्रसाद शाक्य को अब प्रयागराज में मुख्य राजस्व अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। कई बार लखनऊ के चक्कर काटने के बाद आखिरकार संजय काम आ ही गए* … मन से अच्छे प्रयासों के आदी रहने वाले अधिकारी लालता प्रसाद शाक्य को संगम मिल ही गया….!!!
👉👇
PCS जगमोहन गुप्ता अलीगंज सहित एटा सदर की तहसील पर बतौर SDM रहे है, सबसे बड़ी चर्चा तब रही ज़ब तत्कालीन जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह द्वारा एक मीटिंग में SDM जगमोहन गुप्ता को कड़ी चेतावनी दी थी उसके बाद SDM जगमोहन गुप्ता के *ऐसे नक्षत्र ख़राब हुए कि उनका मनोबल गिरता ही गया और अलीगंज के विधायक के साथ ताल लगा कर काम करते रहे और विधायक की सिफारिश आखिर लखनऊ तक काम आ ही गए*।
लेकिन मेहनत काम आ गई, कई कोशिशो के बाद आखिरकार *लखनऊ नगर मजिस्ट्रेट की सीट पा गए है। कड़ी मेहनत करने वाले भी अधिकारी है लेकिन झाँसो में जल्दी फ़स जाते है, यही मन चैतन्य में कमजोरी है!!*
जल्द खोलेंगे कुछ परते जिनसे आपकी नीद गायब हो जाएगी क्योंकि सच जानने के लिए दिमाग़ का संतुलन जरुरी होता है
*पी एस राजपूत*
CONFERENCE
NEWS









