WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

कासगंज में सड़क हादसे में कांवड़िये की मौत, रिपोर्ट राकेश गौतम

कासगंज में सड़क हादसे में कांवड़िये की मौ*त, बदायूं के कछला घाट से गंगा जल लेकर लौट रहा था, मैक्स गाड़ी ने टक्कर मारी

 

कासगंज। सोरों कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार कांवड़िए की मौ*त हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब कांवड़िया अपने साथियों के साथ कछला गंगा घाट से गंगाजल लेकर लौट रहा था।

 

मृतक की पहचान आगरा जनपद के थाना वाह निवासी 20 वर्षीय मनीष पुत्र विनोद के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मनीष लगभग तीन दर्जन साथियों के साथ कछला गंगा घाट से कांवड़ लेने गया था। लौटते समय कासगंज–सोरों मार्ग पर उसकी बाइक की एक मैक्स वाहन से टक्कर हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। साथी कांवड़ियों की मदद से घायल मनीष को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

हादसे की जानकारी मिलने पर जिले के एएसपी ओपी सिंह भी अस्पताल पहुंचे और मृतक के साथियों से घटना की जानकारी ली। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Ronda Faulk
Author: Ronda Faulk

Leave a Comment