भोले की पालकी कांवड़ लेकर महिलाओं का जत्था, रिपोर्ट पवन यादव

एटा: सावन माह में आस्था और श्रद्धा का अनुपम संगम उस समय देखने को मिला, जब आगरा रोड से अपने गंतव्य की ओर भोले की पालकी कांवड़ लेकर महिलाओं का जत्था पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ रवाना हुआ। महिलाओं द्वारा सिर पर पालकी कांवड़ लेकर की जा रही यात्रा राहगीरों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही।

“बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा मार्ग शिवमय हो उठा। श्रद्धालु महिलाओं ने अनुशासन और भक्ति के साथ यात्रा करते हुए भगवान शिव के प्रति अपनी अटूट आस्था का परिचय दिया। पालकी कांवड़ की सुंदर सजावट और महिलाओं का पारंपरिक वेशभूषा में चलना लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता रहा।

मार्ग में मौजूद लोगों ने कांवड़ियों का पुष्पवर्षा एवं जलपान कर स्वागत किया। श्रद्धालुओं का यह अनूठा स्वरूप कांवड़ यात्रा की धार्मिक गरिमा और महिला शक्ति की सहभागिता का सुंदर उदाहरण बनकर सामने आया।

Leave a Comment