WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

जलालाबाद का नाम ‘परशुराम पुरी’ किए जाने पर ब्राह्मण समाज में हर्ष, केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद का जताया आभार, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*जलालाबाद का नाम ‘परशुराम पुरी’ किए जाने पर ब्राह्मण समाज में हर्ष, केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद का जताया आभार*

​आगरा, 9 जुलाई 2026 ​उत्तर प्रदेश के जलालाबाद का नाम बदलकर ‘परशुराम पुरी’ किए जाने के राज्य सरकार के निर्णय का ब्राह्मण समाज ने पुरजोर स्वागत किया है। इस ऐतिहासिक निर्णय को कैबिनेट में मंजूरी मिलने पर ब्राह्मण महासभा भारत के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना मिश्रा के नेतृत्व में समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विशेष रूप से केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस उपलक्ष्य में आगरा के परशुराम चौक स्थित परशुराम मंदिर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिनांक 7 जुलाई 2026 की शाम को आयोजित इस कार्यक्रम में साप्ताहिक सुंदरकांड का पाठ किया गया और भगवान परशुराम की भव्य आरती उतारी गई। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने ‘परशुराम पुरी’ के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के संघर्ष और प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अशोक पांडे ने कहा कि जलालाबाद का नाम बदलकर भगवान परशुराम के नाम पर रखे जाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने इस जनभावना को समझते हुए राज्य और केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से पक्ष रखा, जिसके फलस्वरूप यह मांग पूरी हुई है। समाज के लोगों ने इसे ब्राह्मण संस्कृति और गौरव का सम्मान बताया है।आरती के पश्चात उपस्थित भक्तों में फल, मिष्ठान, गुड़ और चने का वितरण किया गया। इस अवसर पर मंदिर अध्यक्ष मनोज शर्मा, संरक्षक राजवीर पाराशर, मुन्ना मिश्र, अशोक गोस्वामी, अरविंद मिश्रा, सुदेश उपाध्याय, संतोष चौधरी, मनीष शर्मा, महेश त्यागी, सीताराम वर्मा, जोरावर सिंह, आर.डी. शर्मा, पंडित मानिक चंद, अरुण, अनिता, मीनू, सुरेश और विनोद शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Comment