25 हजार की रिश्वत लेते दरोगा रंगे हाथ गिरफ्तार, BMFNEWS

एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई

25 हजार की रिश्वत लेते दरोगा रंगे हाथ गिरफ्तार,

प्रयागराज।

सोरांव थाने में तैनात SI संयम जायसवाल को भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की टीम ने शनिवार को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

 

आरोप है कि उन्होंने एक मुकदमे में धाराएं कम करने के नाम पर शिकायतकर्ता से पैसे मांगी थी।

 

शिकायत मिलने पर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और रिश्वत की रकम लेते ही दरोगा को पकड़ लिया।

 

आरोपी उ0 नि0 के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Comment